नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने शनिवार को डीआर थापा (DR Thapa) को अपनी सिक्किम (Sikkim) इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने थापा के पूर्ववर्ती डी बी चौहान द्वारा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य में संगठन के प्रति ‘‘उदासीन रवैया अपनाने’’ का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिए जाने के कुछ हफ्तों बाद यह कदम उठाया।
एक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एन के सुब्बा (NK Subba) को विधायक दल का नेता नियुक्त किया और विधायक डी टी लेप्चा (DT Lepcha) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ बनाया। भाजपा ने सिक्किम में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत ये नियुक्तियां की हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


