नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly elections) के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा (BJP) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे।
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है।
पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


