nayaindia CR Kesavan Congress Resigned: कांग्रेस को लगा फिर से झटका, .....

कांग्रेस को लगा फिर से झटका, अब दिग्गज नेता सीआर केसवन ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली | CR Kesavan Congress Resigned: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेताओं और लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए ’भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी जो अब विराम ले चुकी है। लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस में टूट का सिलसिला लगातार जारी दिख रहा है। अब भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगपालाचारी के पोते सीआर केसवन ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। सीआर केसवन ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

CR Kesavan Congress Resigned: सीआर केसवन ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंपा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, वह दो दशक से पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रहे थे, लेकिन उनको इसका कोई उचित प्रतिफल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने पत्र में कहा कि, मैं अब विवेक पूर्वक पार्टी के विचारों के साथ और सहमत नहीं हो पा रहा हूं, यही वजह है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने से इंकार कर दिया था।

कांग्रेस पार्टी से खुद को अलग करते हुए सीआर केसवन ने इस्तीफे के कारणों बताते हुए कहा कि पार्टी के विचारों से सहमत नहीं होने के चलते ही वह राहुल गांधी की ’भारत जोड़ो यात्रा’ से भी दूर रहे।

नया रास्ता तय करने का सही समय
उन्होंने आगे कहा कि, यह मेरे लिए एक नया रास्ता तय करने का समय है, इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मैंने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप से भी अपना इस्तीफा उपयुक्त प्राधिकारी को सौंप दिया है।

अब कौनसी पार्टी ज्वाइन करेंगे केसवन?
CR Kesavan Congress Resigned: सीआर केसवन के कांग्रेस से इस्तीफे देने के बाद अब उनके कदम किस पार्टी में शामिल होने की ओर बढ़ेंगे इसे लेकर राजनीति गलियारों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। जिसके बाद दूसरी पार्टी को ज्वाईन करने की अटकलों को केसवन ने खारिज करते हुए कहा है कि, उन्होंने इसलिए इस्तीफा नहीं दिया है कि वह कोई नई पार्टी ज्वाईन करने जा रहे हैं बल्कि वह खुद नहीं जानते कि आगे क्या करना हैं। वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के संपर्क में नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें