nayaindia Rahul and Yogi राहुल और योगी में जुबानी जंग
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट| नया इंडिया| Rahul and Yogi राहुल और योगी में जुबानी जंग

राहुल और योगी में जुबानी जंग

Yogi Adityanath.

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। राहुल गांधी ने योगी को ठग कहा, जिसके जवाब में योगी ने त्रिपुरा की एक चुनावी सभा में राहुल और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आस्था से खिलवाड़ किया है। असल में राहुल ने सोमवार को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सामाजिक संगठनों के साथ संवाद के दौरान योगी पर हमला किया था और उनको ठग कह दिया था। स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

राहुल के हमले के जवाब में त्रिपुरा में एक जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आस्था से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस राम और कृष्ण के अस्तित्व को भी नकारती रही है। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हालात पर पूछे गए सवाल पर कहा कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है। इसके बाद राहुल ने कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं।

उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी होने के सवाल पर राहुल ने कहा- उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी नहीं है। मैंने इस्लाम पढ़ा, ईसाई धर्म पढ़ा, बौद्ध धर्म पढ़ा, हिंदू धर्म जानता हूं। कोई भी धर्म नफरत फैलाने को नहीं कहता है। जैसे ही कोई तपस्या करना बंद कर देता है, वह भ्रम की स्थिति में चला जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, भाजपा और संघ इसके उलट चलते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
ममता और अखिलेश बनाएंगे तीसरा मोर्चा
ममता और अखिलेश बनाएंगे तीसरा मोर्चा