nayaindia Rajasthan politics: राजस्थान में सियासी बवाल! कौन बनेगा....

राजस्थान में सियासी बवाल! कौन बनेगा मुख्य सचेतक? ये नाम आ रहा सामने

जयपुर । Rajasthan politics: राजस्थान में पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में बजट पेश किया है और अब उनके मंत्रीमंडल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो गया है। सीएम गहलोत के जलदाय मंत्री महेश जोशी ने सरकारी मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पुराना बजट पढ़ने पर सीएम गहलोत को अवगत कराने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी का इस्तीफा सीएम गहलोत ने स्वीकार भी कर लिया है। बता दें, जोशी ने इस्तीफा बजट सत्र से पहले ही दे दिया था। उसे शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वीकार कर लिया। उनके इस्तीफे के बाद मुख्य सचेतक का पद रिक्त हो गया है।

अब कौन हो सकता है सरकारी मुख्य सचेतक?
राजस्थान में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सरकारी मुख्य सचेतक पद को लेकर गरमाहट बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब कौन इस पद का दावेदार होगा बस इसी के चर्चें सियासी गलियारों में सुनाई दे रहे है। अब इस पद के लिए कई नेताओं ने दावेदारी ठोक रखी है। इसी बीच माना जा रहा है कि इस पद पर सरकारी उप-मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी मुख्य सचेतक बन सकते हैं क्योंकि वे सीम गहलोत के करीबी माने जाते हैं।

तो क्या इसलिए गिरी महेश जोशी पर गाज
Rajasthan politics:  महेश जोशी के अचानक इस्तीफा देने के पीछे सबसे बड़ा कारण 25 सिंतबर 2022 में हुई राजनीतिक उठा-पटक को माना जा रहा है। दरअसल, सितंबर में कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंचे थे। उन्हें विधायकों के साथ बैठक करनी थी लेकिन, विधायकों ने वहां शामिल होने के बजाय यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर पैरेलल बैठक बुला ली। जिसमें कई विधायक शामिल हुए। जिसके चलते विधायक पर्यवेक्षकों से मिलने नहीं पहुंचे और राजनीति में बवाल मच गया। इस बात को लेकर धारीवाल और महेश जोशी के साथ एक अन्य विधायक को कांग्रेस अनुशासन समिति ने नोटिस जारी किए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें