राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

बार-बार आती छींक से हैं परेशान? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

get rid of sneezingImage Source: thestatesman

get rid of sneezing:  छींक आना एक समस्या है बदलते मौसम में ये बीमारी किसी को भी हो सकती है। वैसे आमतौर पर हल्की-फुल्की को हम लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर छींक बार-बार आए और रुकने का नाम न लें तो नॉर्मल एक्टिविटीज पर तो असर पड़ता ही है.

साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशान कर सकती है। इससे दूसरे इंसान को भी इंफेक्शन का खतरा पैदा हो जाता है। अगर इस परेशानी से जल्द से जल्द निजात पाना है तो इन आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं।

also read: हैदराबाद में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को मिला नोटिस, 3 गानों पर लगी रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

छींक दूर करने के उपाय

1. पानी का सेवन

छींकने से बचाव के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने का सुझाव दिया जाता है। ये प्रक्रिया छींकों को कम करने में मदद कर सकती है। ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट एक दिन में 7 से 8 ग्लास पानी पीने को सही मानते हैं।

2. इन चीजों का करें इस्तेमाल

छींक से निजात पाने के लिए अक्सर घरेलू नुस्खे काम आते हैं। आप शहद, तुलसी की पत्तियां, अदरक, और नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे आयुर्वेदिक उपचार की कैटेगरी में रखा जाता है जिसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अगर आपके घरों में ये चीजें मौजूद रहेंगी तो छींक से आसानी से राहत पाई जा सकती है।

3. हाइजीन रखना

छींक आने के बाद हम अपने हाथों से अपने नाक पोछते हैं जिसकी वजह से इंफेक्शन और भी ज्यादा बढ़ जाता है और आसपास के लोगों को भी ऐसा खतरा हो सकता है।

अगर आप छींक को जल्द गायब करना चाहते हैं तो अपने हाथों को रेग्युलरली साफ करते रहें और नाक और मुंह को मास्क से ढक लें।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के लिए लिखी गई है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

और पढ़ें