Wednesday

19-03-2025 Vol 19

नाशपाती जैसे दिखने वाले इस फल से मिलते हैं गजब के फायदे, क्या आपने चखा है इसका स्वाद

Babughosha Benefits: नाशपाती तो आप सभी ने खाई होगी। ये एक बहुत ही बढ़िया स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। लेकिन क्या आपने कभी बब्बूगोशा खाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि नाशपाती और बब्बूगोशा (Babughosha) तो एक ही होता है। लेकिन बता दें कि ये एक नहीं है। ये दो अलग-अलग तरह के फल है। दरसअल बब्बूगोशा नाशपाती फैमिली का ही फल है। दोनों के फायदे भी लगभग समान हैं। लेकिन स्वाद और छिलके के जरिए इन दोनों में आप अंतर जान सकते हैं। नाशपाती मोटे छिलके वाला होता है तो बब्बूगोशा (Babughosha) का छिलका पतला होता है। तो आइए जानते हैं इसे खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं?

बब्बूगोशा खाने के फायदे

बब्बूगोशा में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से पाचन बेहतर होता है। ये मल त्यागने के प्रोसेस को आसान बनाता है। कब्ज जैसी समस्या को कम करता है। आंत में हल्दी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है।

विटामिन के और पोटेशियम की मात्रा बब्बूगोशा में भरपूर पाई जाती है। जिससे बॉडी में पोटेशियम की मात्रा सही रहने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में ये बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Babughosha में कैलरी की मात्रा काफी कम होती है और इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इससे यह वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है। क्योंकि इसे खाने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है, जिस वजह से आपको भूख नहीं लगती। आप कुछ भी ओवरईट नहीं करते। जंक फूड खाने से बच जाते हैं।

बब्बूगोशा में विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। इससे शरीर कई सारे संक्रामक बीमारियों से बचा रहता है।

बब्बूगोशा के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इसमें पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर होता है। ये ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। पेक्टिन कोलेस्ट्रॉल को बांधता है। इसे ब्लड में मिलने से रोकता है। इससे हार्टअटैक का भी खतरा काफी कम हो जाता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *