Wednesday

26-03-2025 Vol 19

Heart Patients in Winter: इन 5 चीजों से रहे बचकर, वरना आ सकता है बुलावा…

Heart Patients in Winter: सर्दी का मौसम दिल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में ठंड और वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से दिल पर दबाव बढ़ जाता है।

जिससे दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आप दिल के मरीज हैं तो ऐसी आदतों और चीजों से बचना आपके लिए बेहद जरूरी है, जो दिल को कमजोर बनाते हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं।

also read: IPL auction 2025: संजय मांजरेकर पर भड़के मोहम्मद शमी, कहा – बाबाजी की जय हो…

अत्यधिक ठंडी हवा में बाहर निकलना

दिल के मरीजों के लिए ज्यादा देर तक ठंड में रहना खतरनाक हो सकता है। ठंडी हवा से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

ज्यादा वर्कआउट

ठंड में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है, लेकिन अधिक शारीरिक श्रम खासकर कमजोर दिल वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक व्यायाम या शारीरिक गतिविधियां हानिकारक हो सकती हैं।

शरीर को ज्यादा गर्म न होने दें

गर्म कपड़े पहनना और फिर शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से अधिक गर्मी हो सकती है। शरीर में अचानक गर्मी के बढ़ने से रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं या चौड़ी हो जाती हैं – जिससे heart disease होने पर hypotension हो सकता है।

धूम्रपान और शराब का सेवन

सर्दियों में धूम्रपान और शराब का सेवन दिल के मरीजों के लिए खतरनाक है, क्योंकि यह रक्त वाहिनियों को संकुचित करता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

गलत आहार लेना

सर्दियों में तला-भुना और वसायुक्त खाना दिल के लिए हानिकारक हो सकता है, दिल के मरीजों को संयम बरतना चाहिए। ठंड में शरीर को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दिल के मरीजों को उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के लिए लिखी गई है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *