शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स का होना काफी जरूरी होता है। कमी होने पर काफी बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन की कमी होने पर तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन कम होने पर काफी ज्यादा कमजोरी होने लगती है। आयरन की कमी होने पर अनार को आप अपनी डाइट में शामिल करे और इसका रोजाना सेवन करें।
अंडा का भी सेवन आपको सुबह के समय नाश्ते में करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे ही लोगों के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। अंडे में विटामिन डी भी पाया जाता है। जिन लोगों को भी आयरन की कमी है, उन लोगों को अंडे का सेवन जरूरी करना चाहिए। आप चाहे तो 1 अंडा भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर का रोजाना सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। आयरन की कमी दूर होने पर आपको कई बीमारियां भी दूर हो जाती है। चुकंदर का जूस का सेवन अगर आप रोजाना पीते हैं, तो शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी ये आपकी काफी ज्यादा मदद करता है।
पालक में भी भरपूर आयरन पाया जाता है। आपको रोजाना इसको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना ही चाहिए। पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस और भी काफी सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को आयरन की कमी से आपको कोसों दूर रखते हैं। तनाव को कम करके आपके शरीर को आराम दिलाने में भी आपकी मदद करते हैं।
फल और सब्जियां आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। आपको कई बीमारियों से दूर रखने के लिए ये आपकी काफी ज्यादा मदद करते हैं। हरी सब्जियों में आयरन काफी मात्रा पाया जाता है। इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।
यह भी पढ़ें :- ज्यादा गैस (उदरवायु) पास होना रोग तो नहीं?…
यह भी पढ़ें :- खाने पीने की चीजें महंगी हुई पर महंगाई दर घटी