नई दिल्ली । Mahashivratri 2023: भगवान भोलेनाथ का महाशिवरात्रि का महापर्व शनिवार यानि कल मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव के सभी भक्त शिव की उपासना करेंगे। महाशिवरात्रि के पावन पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। कई साल बाद इस बार शिव पूजा का अद्भूत संयोग भी बन रहा है।
महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि के चार प्रहर में करने का विधान है। ऐसे में शिवरात्रि का व्रत और पूजन 18 फरवरी 2023 को ही किया जाएगा। इस बार चतुर्दशी तिथि 19 फरवरी 2023 को शाम को समाप्त हो रही है ऐसे में इस दिन सूर्याेदय से सूर्यास्त तक शिव साधना करना भी उत्तम मानी गई है।
महाशिवरात्रि पूजा के पांच मुहूर्त – Mahashivratri 2023
सुबह का मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक शुभ का चौघड़िया।
दोपहर का मुहूर्त – दोपहर 2.00 बजे से 3 बजकर 24 मिनट तक लाभ का चौघड़िया।
अमृत काल मुहूर्त – दोपहर 3 बजकर 24 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट अमृत का चौघड़िया।
शाम का मुहूर्त – शाम 6 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक शिव उपासना का शुभ मुहूर्त।
निशिता काल मुहूर्त – महाशिवरात्रि की पूजा मध्यरात्रि में करने का भी विधान है। 18 फरवरी को रात 10 बजकर 58 मिनट से 19 फरवरी 2023 को प्रातः 1 बजकर 36 मिनट तक महानिशीथ काल में भोलेनाथ की पूजा विशेष फलदायक मानी गई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


