राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गुजरात, पंजाब में आप की जीत

नई दिल्ली। चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। सोमवार का दिन आम आदमी पार्टी के लिए लकी साबित हुआ है। पार्टी ने पंजाब और गुजरात दोनों जगह अपनी सीटें बचा ली हैं। पंजाब की लुधियाना वेस्ट की सीट पर पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा चुनाव जीत गए हैं और गुजरात की विसावदर सीट पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को हराया। विसावदर की हार भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

गुजरात की कडी सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। वहां आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही। उसकी जमानत जब्त हो गई। विसावदर सीट पर आप के गोपाल इटालिया जीते। उधर केरल में कांग्रेस के आर्यदन शौकत को जीत मिली। उन्होंने सीपीएम के एम स्वराज को हराया। यह सीट सीपीएम समर्थित निर्दलीय पीवी अनवर के इस्तीफे से खाली हुई थी। अनवर तीसरे स्थान पर रहे।

पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई, वहां संजीव अरोड़ा जीते। कांग्रेस के भारत भूषण आसु दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा तीसरे स्थान पर रही, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूवल कांग्रेस की उम्मीदवार अलिफा अहमद जीतीं। उन्होंने भाजपा के आशीष घोष को हराया। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी। कालीगंज सीट के लिए वोटों की गिनती के दौरान कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में एक विस्फोट हुआ। घटना में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + three =