राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

होर्मुज की खाड़ी में एक और जहाज पर हमला

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच भले जंग थमी है लेकिन होर्मुज की खाड़ी में हमले जारी है। शनिवार को होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे कतर के एलएनजी से भरे एक टैंकर पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने जहाज की पहचान ‘गैसलॉग शंघाई’ के रूप में की है। हालांकि यह पता नहीं है कि टैंकर पर मिसाइल से हमला हुआ था या यह किसी ड्रोन की चपेट में आ गया। इससे पहले ब्रिटेन की एक एजेंसी ने बताया था कि ओमान तट के पास एक टैंकर पर हमला हुआ। इससे उसके इंजन रूम को नुकसान पहुंचा और वह आगे नहीं बढ़ पाया।

इस बीच खबर है कि अमेरिका ने ईरान पर बड़े हमले की तैयारी की है। खाड़ी देशों से भारतीय नागरिकों को निकलने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के तेल संयंत्रों पर हमले का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार की रात ईरान पर बहुत भारी गुजर सकती है।

इस बीच खबर है कि ईरान ने शनिवार को कुवैत पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों में एक सरकारी इमारत और एक नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। कुवैत की सेना ने बताया कि हमले के बाद उसका एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत सक्रिय हो गया और देश की सीमा में घुसे कई ईरानी ड्रोन मार गिराए गए। ईरान के सांसद हसन कशघावी ने अमेरिका पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ अमेरिका सार्वजनिक तौर पर युद्ध तेज करने की धमकी दे रहा है, वहीं दूसरी ओर गुप्त चैनलों के जरिए तेहरान से बातचीत की कोशिश कर रहा है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment