नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत में न खेलने की मांग पर अड़ा हुआ है। वह चाहता है कि उसके मैच भारत की बजाय श्रीलंका में खेले जाएं। बीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि उसने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर एक बार फिर अपनी मांग दोहराई है। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इस मांग पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
इससे पहले खबर आई थी कि आईसीसी ने बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की बीसीबी की मांग खारिज कर दी है और कहा है कि उसे भारत में ही खेलना होगा। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उनके ऊपर हो रहे हमले के विरोध में बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी है। बीसीसीआई के निर्देश पर शाहरूख कान की टीम केकेआर ने तीन जनवरी को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया था।
इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के मैचों की जगह बदलने की मांग भी की। बांग्लादेश का पहला मैच सात फरवरी को ही वेस्टइंडीज के साथ है। आईसीसी का कहना है कि उसने मैच का शिड्यूल जारी कर दिया है इसलिए उसमें बदलाव नहीं हो सकता है। लेकिन बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


