Indian HC summoned : शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद से लगातार भारत के साथ तनाव बढ़ा रहे बांग्लादेश ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है।
उसने सीमा पर तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को रविवार को तलब किया।
शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद यूनुस सरकार के सर्वेसर्वा बने हैं उनके कार्यकाल में यह दूसरा मौका है, जब बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया।
इससे पहले अगरतला में बांग्लादेशी राजनयिक परिसर के सामने लोगों के प्रदर्शन और कथित हमले को लेकर भारतीय उच्चायुक्त को समन किया गया था।
माना जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार भारत से टकराव बढ़ा रही है। हालांकि भारत ने अभी तक कूटनीतिक तरीके से ही इस मामले को संभाला है।
also read: हॉलीवुड जलकर हो रहा ख़ाक
बहरहाल, बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में पहुंचे। बांग्लादेश ने सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों की फायरिंग का आरोप लगाया है।
रविवार को भारतीय उच्चायुक्त के बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय में जाने से पहले दिन में गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने कहा था …
…कि विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है और मामले पर चर्चा के लिए भारतीय उच्चायुक्त को जल्द ही तलब किया जा सकता है।
उन्होंने सीमा विवाद को लेकर कहा, ‘सभी विवादित बिंदुओं पर काम रोक दिया गया है और हम आगे की गतिविधियों की अनुमति नहीं देंगे’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


