राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में भाजपा जीती

अहमदाबाद। गुजरात में सोमवार को हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने राज्य के सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के समय गुजरात में छह नगर निगम थे और सब पर भाजपा जीती थी। इस बार भी भाजपा ने पुराने छह नगर निगमों राजकोट, जामनगर, अहमदाबाद, भावनगर, सूरत और मोरबी में कब्जा बरकरार रखा है, जबकि नौ नए नगर निगमों आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर छाया, सुरेंद्रनगर वधवाण और वापी में हुए पहले चुनाव में जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि गुजरात के 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इनमें चार करोड़ 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 नगर निगमों में 55.1 फीसदी मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53 फीसदी, जिला पंचायतों में 66.64 फीसदी और तालुका पंचायतों में 67.26 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। इनमें 9,992 सीटें हैं। भाजपा ने मंगलवार शाम तक की गिनती में करीब सात हजार सीटें जीत ली थीं। कांग्रेस के खाते में 1,315 और अन्य को 592 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसे 380 सीटों पर जीत मिली है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 12 =