राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

देश को बदनाम करने के लिए घात लगाकर कहीं भी घुस जाती है कांग्रेस : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि आईएनएस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) के बजाय एमएमसी यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है। ये पार्टी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के अजमेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई समिट हुआ, जिसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री आए थे। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां और उनके कर्ता-धर्ता एक छत के नीचे इकट्ठे हुए थे। सबने खुले मन से भारत की प्रशंसा की। लेकिन हताशा और निराशा में डूबी, लगातार पराजय के कारण थक चुकी कांग्रेस ने क्या किया, ये सबने देखा है।

उन्होंने आरोप लगाए कि दुनियाभर के मेहमानों के सामने कांग्रेस ने देश को बदनाम करने को कोशिश की। इन्होंने विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया। 

Also Read : झारखंड के 13 शहरों में भाजपा समर्थित मेयर-अध्यक्ष बने

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस, आईएनएस यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब आईएनएस नहीं बची है। आज वो आईएनएस के बजाय एमएमसी यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी, इसलिए मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया। आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और हमारे सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है। कांग्रेस के ऐसे कामों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा देश को बदनाम करना, देश की सेनाओं को कमजोर करना इस पार्टी की पुरानी आदत रही है। कांग्रेस ने हमारी सेना के जवानों को वर्दी और हथियारों तक के लिए तरसा कर रखा था, सालों तक हमारे सैनिक परिवारों को ‘ओआरओपी’ से वंचित रखा था और अपने कार्यकाल में विदेशों से होने वाले रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे।

उन्होंने कहा पिछले 11 सालों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों और देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना हर मिशन और हर मोर्चे पर विजयी रही। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से लेकर ‘ऑपेरशन सिंदूर’ तक वीरता का लोहा मनवाया। लेकिन, कांग्रेस के नेताओं ने इसमें भी दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया। जो भी देशवासियों के भला करने वाला है, कांग्रेस उस सब का विरोध करती है। इसलिए, देश आज कांग्रेस को सबक सीखा रहा है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − sixteen =