राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अयोध्या में कांग्रेस नेता नजरबंद

लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अयोध्या में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी के सांसद और अन्य नेता राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। लेकिन कांग्रेस नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस ने पार्टी अध्यक्ष अजय राय को गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता चढ़ावा चोरी के मामले की जांच हाई कोर्ट के मौजूदा जज से कराने की मांग कर रहे थे।

बहरहाल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार की देर शाम को अयोध्या पहुंचे थे। उन्हें आधी रात के करीब अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जा गया। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया और उज्जवल रमण सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया।

कांग्रेस नेताओं को मंगलवार को ट्रस्ट कार्यालय का घेराव करना था। पुलिस की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर कूच किया। पुलिस ने मंदिर से एक किलोमीटर पहले टेढ़ी बाजार में उन्हें रोक दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भीड़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में लिया और गाड़ियों में बैठा कर वहां से दूर ले जाया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। अजय राय ने कहा, ‘मुझे आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस के कमरे के अंदर बंद कर दिया गया है। मुझे प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोका जा रहा है। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ गैर कांग्रेसी नेताओं को बुलाकर वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ मुझे और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है’। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की ओर था, जिन्होंने हाल ही में रामलला के दर्शन किए हैं। बहरहाल, अजय राय ने कहा कि वे बिना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन किए वे वापस नहीं जाएंगे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =