Congress constitution campaign: कांग्रेस पार्टी ने पहले से तय संविधान अभियान शुरू करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस अभियान का नाम ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान’ रखा है।
इसे शुक्रवार, तीन जनवरा से शुरू किया जाएगा। अभियान का समापन 26 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में होगा।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हर ब्लॉक, जिले और राज्य में रैलियां की जाएंगी।
also read: School Closed: सर्दी के चलते स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो अभियान 26 जनवरी के बाद भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में गुजरात में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी एआईसीसी का सत्र आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस का यह संविधान अभियान 27 दिसंबर को शुरू होना था। कर्नाटक के बेलगावी में 26 दिसंबर को हुए कांग्रेस के अधिवेशन में अभियान को 27 दिसंबर से शुरू करने का फैसला लिया गया था।
लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया, जिसके बाद सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी गई थी। इसलिए अभियान को आगे बढ़ा दिया गया था।
कांग्रेस के महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के एक सौ साल पूरे होने पर दो दिन का विशेष अधिवेशन कर्नाटक के बेलगाम में रखा था।
यह अधिवेशन 26 और 27 दिसंबर को होना था। पहले दिन का अधिवेशन हुआ लेकिन उसी दिन रात में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद अधिवेशन रद्द कर दिया गया।
पहले दिन के अधिवेशन में 26 जनवरी से एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करने का फैसला किया गया था और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.

Image Source: ANI

