GST collection : वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी के रूप में भारत सरकार को दिसंबर 2024 में 1.77 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। सालाना आधार पर इसमें 7.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि मासिक आधार पर देखें तो इसमें कमी आई है।
बुधवार, एक जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सरकार को 1.77 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला है, जबकि एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए जीएसटी का संग्रह किया था।(GST collection )
also read: January 2025: जानें जनवरी में मनाए जाने वाले खास व्रत-त्योहार, मकर संक्रांति पर विशेष योग
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष यानी 2024-25 में अब तक 16.33 लाख करोड़ रुपए जीएसटी से मिले हैं।(GST)
एक महीने पहले यानी नवंबर में सरकार ने जीएसटी से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले साढ़े आठ फीसदी ज्यादा था।
इस लिहाज से नवंबर के मुकाबले दिसंबर में करीब पांच हजार करोड़ रुपए की कमी आई है। कुल जीएसटी राजस्व के लिहाज से नवंबर महीने में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा था। इससे पहले अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए जीएसटी के रूप में वसूले गए थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: UNI


