भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा के लोगों से कहा कि उनको महाप्रभु के यहां आना था इसलिए उन्होंने ट्रंप का न्योता ठुकरा दिया और अमेरिका नहीं गए। हालांकि प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही बिहार गए थे, लेकिन वहां ऐसी कोई बात नहीं कही। बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को ओडिशा सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन सरकार से लोगों को डबल बेनिफिट मिल रहा है।
मोदी ने कहा, ‘आज के दिन ओडिशा में भाजपा सरकार एक साल पूरे कर लिए हैं। यह सिर्फ सरकार की एनिवर्सिरी नही है। यह एक स्थापित सरकार की एनिवर्सिरी है। गुड गवर्नेंस की एनिवर्सिरी है’। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, ‘दो दिन पहले मैं जी-7 में हिस्सा लेने कनाडा गया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन किया और खाने के लिए बुलाया। मैंने उन्हें नम्रतापूर्वक मना किया और कहा कि मेरा महाप्रभु की धरती पर जाना जरूरी है। महाप्रभु की भक्ति और आपके प्यार में मैं यहां चला आया’।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया। इससे पहले उन्होंने हवाईअड्डे से जनता मैदान तक रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा, ‘पहले ओडिशा के किसानों को किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था। जब ओडिशा के किसानों को केंद्र और राज्य दोनों का डबल लाभ मिलना शुरू हो गया है’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



