नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनका शव फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की। अमन शर्मा का घर ग्रीन पार्क इलाके में है। वे दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में काम करते थे।
बताया गया है कि अमन शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया और 2018 में बीए, एलएलबी पूरा किया। अक्टूबर 2025 में, शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर पूर्वी जिला में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी के पूर्णकालिक सचिव का पद संभाला था।
Tags :Suicide
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


