राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

नई दिल्ली। जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले सेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार को थल सेना प्रमुख के लिए उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा। उसी दिन सेठ भारत के 31वें सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। वे अभी उप सेना प्रमुख के पद पर हैं। उन्होंने दो महीने पहले, एक अप्रैल को यह पद संभाला था। उप सेना प्रमुख भारतीय सेना के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी होते हैं।

उप सेना प्रमुख के नाते धीरज सेठ सेना प्रमुख के साथ मिलकर सेना के कामकाज, सैन्य तैयारियों और नई तकनीक को शामिल करने जैसे अहम काम देखते हैं। सेना के संचालन और व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से चलाने की जिम्मेदारी भी उनके पास होती है। गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। उनको भारतीय सेना में लगभग चार दशक का अनुभव है। उन्होंने जम्मू कश्मीर, पश्चिमी सीमा और रेगिस्तानी इलाकों समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − five =