राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ड्रग्स सप्लाई दुश्मन देशों की साजिश- मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुश्मन देश साजिश के तहत भारत में ड्रग्स सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि यह दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा है। उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था। प्रधानमंत्री ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ लॉन्च किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने भाषण में कहा, ‘दुश्मन देश भारतीय युवाओं को नशे के जाल में धकेलना चाहते हैं। इस साजिश को मिलकर नाकाम करना होगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने के साथ नशे से भी दूर रहेगा’। उन्होंने कहा कि अगले एक सौ हफ्ते तक हर रविवार कला, संस्कृति, खेल और अन्य गतिविधियों के जरिए नशा मुक्ति का संदेश देश भर में पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से इस अभियान का नेतृत्व करने और 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं का फोकस भटका कर उन्हें धीरे धीरे उनके सपनों से दूर ले जाता है। मोदी ने कहा, ‘आज भारत के युवा स्टार्टअप, एआई और स्पेस जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई युवा ड्रग्स की गिरफ्त में आ जाए तो सिर्फ उसका सपना ही नहीं, पूरा परिवार हार जाता है’।

मोदी ने कहा, ‘नशा एक पिता के सपनों और बहन की उम्मीदों को भी तोड़ देता है। नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि राष्ट्र की ताकत को भी कमजोर करता है। दुश्मन देश भारतीय युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाने की साजिश रचते हैं। सरकार नशे के कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment