राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जनगणना का पहला चऱण कल से

नई दिल्ली। पांच साल की देरी से देश में आखिरकार जनगणना शुरू हो रही है। एक अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। पहले चऱण के लिए पोर्टल भी शुरू किया गया है। एक अप्रैल से शुरू हो रहे पहले चरण में 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसके मुताबिक, लंबे रिश्ते में रहने वाले लिव इन जोडों को भी शादीशुदा माना जाएगा। हालांकि ऐसा तभी होगा जब लिव इन में रहने वाले दोनों लोग मानेंगे कि उनका रिश्ता लंबा चलने वाला है।

पहले चरण में ऑनलाइन पोर्टल पर लोग खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह चरण ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ कहलाता है। इसका मकसद देश में घरों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी जुटाना है, ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके। दूसरे चरण में आबादी से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा है, ‘जनगणना की संदर्भ तिथि यानी रेफरेंस डेट बहुत अहम है। संदर्भ समय एक मार्च की आधी रात है, जो 28 फरवरी 2027 और एक मार्च 2027 के बीच पड़ती है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 2 =