तिरूवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के साथ साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर भी हमला बोला। उन्होंने विदेशी चंदे के लिए बनाए जा रहे नए नियम को लेकर कोट्टायम में कहा, विदेशी चंदे के नियम एफसीआरए में संशोधन विधेयक लाया जाना है। इससे गंभीर बात है, क्योंकि इसके तहत केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ही विदेशी फंड प्राप्त कर सकेगा, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लगा
दी जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस में ऐसी क्या खास बात है कि उनके लिए अलग नियम हैं? वे नफरत फैलाते हैं और लोगों को बांटते हैं। भाजपा इसी तरह काम करती है। इससे पहले पतनमतिट्टा में राहुल ने कहा था कि नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में हैं। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।
केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भाजपा और सीपीएम के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा, ‘केरल की जनता जमीनी सच्चाई अच्छी तरह जानती। किसी भी बयान से हकीकत नहीं बदलेगी। पूरा केरल जानता है कि असली गठबंधन किसके बीच है। प्रधानमंत्री कुछ भी कहें, सच सबको पता है’।


