सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए
मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो सब अधिकारी अचानक संघी हो गए। उन्होंने भोपाल में एक कार्यक्रम में शनिवार को यह बात कही। विजयवर्गीय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है कई अधिकारी और सरकारी कर्मचारी उनके पास आते हैं और बताते हैं कि उनका जुड़ाव संघ से...