राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जीएसटी संग्रह 1.93 लाख करोड़ पहुंचा

GST collection

नई दिल्ली। वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी में छूट के बाद भी कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने एक फरवरी को जनवरी के आंकड़े जारी किए, जिसके मुताबिक साल दर साल के आधार पर जनवरी 2026 में जीएसटी संग्रह 6.2 फीसदी बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। इससे पहले जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 1.82 लाख करोड़ रुपए का था। सितंबर में घटाई गईं टैक्स दरों के बाद कलेक्शन तीन महीने से लगातार बढ़ रहा है।

जानकारों का मानना है कि घरेलू मांग में मजबूती और आयात में तेजी की वजह से कर संग्रह में यह बढ़त देखने को मिली है। हालांकि, सेस कलेक्शन और रिफंड के मोर्चे पर थोड़ी सुस्ती रही है। आयात से कुल 52,253 करोड़ का टैक्स मिला, जो पिछले साल से 10.1 फीसदी ज्यादा है। वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती 10 महीनों यानी अप्रैल से जनवरी का कुल जीएसटी संग्रह 18.43 लाख करोड़ पर तक पहुंच गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =