नई दिल्ली। इजराइल ने हमास के चीफ मोहम्मद सिनवार को मार गिराने का दावा किया है। खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ऐलान किया कि गाजा में हमास के चीफ मोहम्मद सिनवार को इजरायली सेना ने मार गिराया है। नेतन्याहू ने बताया कि 14 मई को इजरायल की सेना के एक बड़े हवाई हमले में हमास के चीफ के गंभीर तौर पर घायल होने की खबरें आई थीं। उस समय इजरायल डिफेंस फोर्स या आईडीएफ यह पुष्टि करने की स्थिति में नहीं था कि हमले में टॉप आतंकवादी मारा गया था या नहीं।
गौरतलब है कि मोहम्मद सिनवार, हमास के पूर्व चीफ याह्या सिनवार का भाई था। याह्या को इजरायल की सेना ने अक्टूबर 2024 में मार दिया था। बताया जा रहा है कि गाजा में हमास के आखिरी बचे टॉप कमांडरों में से एक मोहम्मद सिनवार एक सुरंग में छिपा हुआ था। इसका इस्तेमाल आतंकवादी समूह एक कमांड सेंटर के तौर पर कर रहा था। इजराइली सेना ने 14 मई को एक ड्रोन हमले में उसे निशाना बनाया था। यह सुरंग खान यूनिस में यूरोपीय अस्पताल के नीचे स्थित था। उस समय इजरायल की सेना ने सटीक हमले के बाद का एक वीडियो जारी किया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



