राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

हुमायूं कबीर का बेटा गिरफ्तार

कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनवा रहे तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुर्शिदाबाद पुलिस ने उनके बेटे गोलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को रविवार को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है। रविवार को जुम्मा खान ने मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की।

शिकायत में लिखा गया है कि घटना हुमायूं कबीर के कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे। हालांकि बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर पुलिस उन्हें निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद शाक्तिपुर इलाके में उनके घर को पुलिस ने घेर लिया। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर को इस तरह के घटिया बहाने से घेरना गलत है।

हुमायूं कबीर ने कहा कि घटना के वक्त वे घर से बाहर थे। बेटे ने घर के पुलिसकर्मी के आने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उसने नाराज होकर बेटे पर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को अवैध तरीके से हिरासत में लिया है और उसे तत्काल छोड़ा जाए नहीं तो एक जनवरी को मुर्शिदाबाद एसपी ऑफिस का घेराब किया जाएगा। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा गोलाम नबी आजाद ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाकर गलत किया है। पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है और इस मामले से तृणमूल कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 11 =