राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। हरदोई में हुए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया। यह पहला एक्सप्रेस वे है, जिस पर चलने के लिए बाइक सवारों को भी टोल टैक्स देना होगा। यह एक्सप्रेस वे पांच साल में बन कर पूरा हुआ है और मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

इसके उद्घाटन के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां विकास और नारी विरोधी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल के विफल होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट किया’।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस वे के किनारे पेड़ लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वे एक्सप्रेस वे पर पैदल भी चले। बहरहाल, 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ छह घंटे में पूरी होगी। एक्सप्रेस वे करीब 37,350 करोड़ रुपए की लागत से पांच साल में बनकर तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने 18 दिसंबर, 2021 को शाहजहांपुर में एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया था। इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे था, जिसकी लंबाई 340 किलोमीटर है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =