राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एशिया कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाक

भारत-पाकिस्तान

नई दिल्ली। एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते। इससे भारत के पदकों की कुल संख्या 45 हो गई है। लेकिन भारत अब भी पदक तालिका में शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाया है। चार गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। खेल के नौवें दिन चार सौ मीटर हर्डल रेस में वित्या रामराज ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पुरुषों के हॉकी में भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराया। अब एक अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल होगा।

बहरहाल, सोमवार को यशवीर सिंह ने जेवलिन थ्रो में 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर और रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीता। इससे पहले श्रीशंकर मुरली ने लॉन्ग जंप में 8.07 मीटर की जंप के साथ सिल्वर अपने नाम किया। गुलवीर सिंह ने 15 सौ मीटर में तीन मिनट 36.72 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर जीता।

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर जीता। फाइनल में ईशा और चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन के 38-38 पॉइंट रहे। इसके बाद शूटआउट हुआ, जिसमें जियाओ ने जीत दर्ज की। ईशा ने 580 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। मनु भाकर मेडल इवेंट तक नहीं पहुंच सकीं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की पांच हजार मीटर रेस में 15 मिनट 14.61 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता।

सोमवार के खेल में बड़ा घटनाक्रम यह हुआ कि वित्या रामराज ने महिलाओं की चार सौ मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में 55.42 सेकेंड का समय निकाला था। अनू राघवन 55.88 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

भारत ने पुरुष हॉकी के पूल-ए के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को 10-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से चार गोल किए, जबकि शिलानंद ने दो और अभिषेक, सुखजीत, जुगराज और मंदीप ने एक एक गोल किया। भारत पूल-ए में टॉप पर रहा और एक अक्टूबर को सेमीफाइनल में पाकिस्तान से खेलेगा।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment