जूनियर एशिया कप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम
भारत की अंडर-21 पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले एएचएफ जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी, जबकि महिला टीम लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी। महिला टीम पिछले दो बार की चैंपियन है। इस बार उसकी अगुवाई मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू कर रही हैं। महिला टीम ने इस साल की शुरू में पद संभालने वाले मुख्य कोच टिम व्हाइट की देखरेख में कड़ा अभ्यास किया है। टीम ने इस दौरान अपनी तैयारी के सिलसिले में ब्रिटेन का दौरा भी किया, जहां उसने स्कॉटलैंड की सीनियर महिला टीम,...