राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दसवें दिन टॉप 10 में भारत की एंट्री

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को पदक तालिका में भारत ने पहली बार टॉप 10 में एंट्री की है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल जीते। चार गुना चार सौ मीटर महिला रिले रेस में भारतीय टीम ने गोल्ड जीता तो नीरू ढांढा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग में गोल्ड अपने नाम किया। इस तरह के गोल्ड मेडल्स की संख्या बढ़ कर छह हो गई और भारत के कुल पदकों की संख्या 50 से पार हो गई।

महिला रिले रेस की टीम ने तीन मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की और गोल्ड मेडल जीता। बहरहाल, मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा पार किया। 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है। छह गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 53 हो गई है। 143 गोल्ड और 254 पदकों के साथ चीन शीर्ष पर बना हुआ है।

बहरहाल, मंगलवार के खेल में गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 15 सौ मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने। उधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। शूटिंग में भारत को आठ सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल मिल चुके हैं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment