नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच कई बरसों तक चली मुक्त व्यापार संधि यानी एफटीए की वार्ता अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते दोनों देशों के बीत मुक्त व्यापार संधि पर दस्तखत हो सकता है। बताया जा रहा है कि संधि के मसौदे की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ भी भारत व्यापार संधि पर वार्ता हो रही है।
दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार संधि पर दस्तखत के बाद भारत के लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल, खिलौने, जेवरात जैसे उत्पादों पर ब्रिटेन निर्यात शुल्क खत्म हो जाएगा। इसी तरह वहीं ब्रिटिश व्हिस्की, ब्रिटेन की कार जैसे उत्पाद भारत में सस्ते हो जाएंगे। संधि पर दस्तखत के बाद दोनों देशों के बीच 2030 तक व्यापार 120 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही दोनों देशों में डिजिटल, इंजीनियरिंग, मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार की संभावना भी इस संधि से बनेगी।
इससे पहले छह मई को दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार संधि की वार्ता पूरी हुई थी। अब अगले हफ्ते पर इस पर दस्तखत हो सकता है। हालांकि उसके बाद भी संधि पर अमल होने में करीब एक साल लग सकता है। समझौते के बाद ब्रिटेन की लग्जरी कारें जैसे जगुआर लैंड रोवर कम दाम में भारत में मिल सकती हैं। ऐसे ही इंग्लैंड से आने वाली शराब और वाइन पर टैरिफ कम होगा। ब्रिटेन से आने वाले ब्रांडेड कपड़े, फैशन उत्पाद, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक मशीनरी अब कम कीमत पर मिल सकते हैं। भारत के रत्न और आभूषण, लेदर, फुटवेयर आदि ब्रिटेन में सस्ते बिकेंगे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



