नई दिल्ली। अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता के बीच भारत ने दो टूक अंदाज में कहा है कि भारत किसी भी स्थिति में अपना डेयरी सेक्टर नहीं खोलेगा। उद्योग व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अपना डेयरी सेक्टर नहीं खोलेगा। न्यूजीलैंड के साथ हुई व्यापार संधि की जानकारी मीडिया को देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हित को सबसे ऊपर रखा गया है।
पीयूष गोयल ने कहा, ‘हमने भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील में चावल, गेहूं, डेयरी, सोया और अन्य कृषि उत्पादों जैसे संवेदनशील सेक्टर्स को किसी भी तरह की बाजार पहुंच नहीं दी है’। गौरतलब है कि अमेरिका भारतीय बाजार में कई बार अपने डेयरी उत्पाद और जेनेटिकली मोडिफाइड अनाज को बेचने की मांग कर चुका है। गोयल ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता एडवांस स्टेज में है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



