नई दिल्ली। स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रकम एक साल में तीन गुनी हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह रकम 2023 के मुकाबले 2024 में तीन गुना बढ़ कर साढ़े तीन अरब स्विस फ्रैंक यानी करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गई है। स्विस नेशनल बैंक ने गुरुवार, 19 जून को यह आंकड़े जारी किए। 2023 यह रकम सिर्फ 1.04 अरब स्विस फ्रैंक यानी 11 हजार करोड़ रुपए थी। ये 2021 के बाद अभी जमा रकम सबसे ज्यादा है। 2021 में यह रकम 3.83 अरब स्विस फ्रैंक यानी करीब 41 हजार करोड़ रुपए थी।
बताया गया है कि ये पैसा भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों का है। लेकिन ज्यादातर बढ़ोतरी बैंकों और वित्तीय संस्थानों के जरिए आए फंड्स की वजह से हुई है। व्यक्तिगत ग्राहकों के खातों में जमा राशि सिर्फ 11 फीसदी बढ़ी है, जो करीब 346 मिलियन स्विस फ्रैंक, यानी करीब 3,675 करोड़ रुपए है। यानी कुल रकम का सिर्फ 10वां हिस्सा ही व्यक्तिगत खातों से है। बाकी पैसा बैंकों, वित्तीय संस्थानों, बॉन्ड्स और सिक्योरिटीज जैसे रास्तों से आया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


