नई दिल्ली। शेफाली वर्मा (87 रन/ दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन/ पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को फाइलन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर एकदिवसीय महिला विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।
299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को भारतीय गेंदबाजों ने 45.3 ओवर में 246 के स्कोर पर समेटकर 52 रनों से मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन बिट्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। ब्रिट्स (23) के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे, हालांकि इस दौरान लॉरा वुलफार्ट एक छोर थामे रन बनाती रही। सुने लुस (25) और मैरीजान कप्प (चार) और सिनोला जाफ्टा (16) रन बनाकर आउट हुई। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 148 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। ऐसे सकंट के समय एनरी डर्कसन ने लॉरा वुलफार्ट का साथ बखूबी निभाया और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



