नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी में ईरान के टोल वसूलने को लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। इस बीच ईरान ने कहा है कि उसने भारत से कोई टोल नहीं लिया है। यानी भारत के जहाजों को बिना टोल के गुजरने दिया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से अब तक कोई टोल नहीं लिया गया है।
ईरान इसके साथ ही यह भी कहा कि होर्मुज की खाड़ी से भारतीय जहाजों को सुरक्षित गुजरने में वह मदद करेगा। ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने बताया कि ईरान और भारत के बीच इस मुद्दे पर अच्छी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव के बावजूद ईरान चाहता है कि भारत के जहाज बिना किसी दिक्कत के इस रास्ते से गुजर सकें। इसलिए ईरान, नई दिल्ली की मदद करने के लिए तैयार है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


