नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार बार भारत व पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय लेने के दावे के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीजफायर पर सफाई दी है। विदेश दौरे पर गए जयशंकर ने नीदरलैंड की मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सीधी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के देशों को कह दिया था कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी बंद करना चाहता है, तो उसे भारत के डीजीएमओ को फोन करके यह बताना होगा।
गोलीबार और संघर्ष बंद कराने में अमेरिका की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हो रहा था, तो अमेरिका समेत कई देशों ने समझौते की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका सिर्फ अकेला ऐसा देश नहीं था। जयशंकर ने कहा, ‘कुछ और देश भी बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि गोलीबारी रोकने का फैसला भारत और पाकिस्तान ने आपसी बातचीत के बाद किया’।
उन्होंने नीदरलैंड के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के विचारों और व्यवहार में धार्मिक कट्टरता साफ नजर आती है। मुनीर यह दिखावा न करें कि वे आतंकवाद से पीड़ित हैं। पाकिस्तान सरकार और सेना सीमा पार आतंकवाद में पूरी तरह शामिल है’।
Also Read: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी चमके, कप्तानी इस युवा को…
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



