जयशंकर ने जंग पर संसद में दिया बयान
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के पहले दिन सोमवार, नौ मार्च को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में चल रही जंग पर संसद में बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका व इजराइल के बीच जंग शुरू होने के बाद से खाडी देशों से 67 हजार के करीब भारतीय सकुशल वापस लौटे हैं। जयशंकर ने कहा है कि भारत चाहता है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष जल्दी खत्म हो और सभी देश फिर से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटें। जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में दिए गए...