राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत दौरे पर पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची बुधवार को तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचीं। बुधवार की शाम को वे नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। भारत में ताकाइची 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोपक्षीय वार्ता होगी।

बताया जा रहा है कि दोपक्षीय वार्ता में दोनों नेता निवेश, व्यापार, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, मजबूत सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जापान की प्रधानमंत्री का यह दौरा एक से तीन जुलाई तक का है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, होने वाली दोपक्षीय वार्ता में दोनों देश अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर देंगे।

गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2025 के अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर गए थे। अब जापान की प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आई हैं। उनकी इस यात्रा को दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारत और जापान व्यापार में अमेरिकी डॉलर की भूमिका कम करने की तैयारी कर रहे हैं। जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देश ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रहे हैं, जिससे कारोबार का भुगतान सीधे भारतीय रुपए और जापानी येन में हो सके। इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची की नई दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद ऐलान किया जा सकता है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + four =