नई दिल्ली। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित तौर पर करोड़ों की नकदी मिलने के बाद निशाने पर आई उच्च न्यायपालिका ने धारणा बदलने का प्रयास शुरू कर दिया है। सर्वोच्च न्यायपालिका ने आम लोगों का भरोसा बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जजों की संपत्ति सार्वजनिक करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के सभी जज ने पदभार ग्रहण करने के दौरान ही अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का फैसला किया है।
Also Read: व्यायाम व उपवास में संतुलन जरूरी
एक अप्रैल को फुल कोर्ट मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी जजों ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की मौजूदगी में अपनी संपत्ति का खुलासा करने का फैसला किया। जजों ने यह भी कहा कि संपत्तियों से जुड़ा ब्योरा सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। हालांकि वेबसाइट पर संपत्ति की घोषणा स्वैच्छिक होगी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की निर्धारित संख्या 34 है। फिलहाल यहां 33 जज हैं, एक पद खाली है। इनमें से 30 जजों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा कोर्ट में दे दिया है।
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



