नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से अप्रैल के महीने में महंगाई दर बढ़ने का अनुमान था। लेकिन इसका ज्यादा असर नहीं दिखा है। महंगाई दर में बहुत मामूली बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ कर 3.48 फीसदी पर पहुंची, जो इससे पहले मार्च में 3.40 फीसदी पर थी। केंद्र सरकार ने 12 मई को ये आंकड़े जारी किए।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता नहीं हुआ है और भले युद्धविराम हो लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। बहरहाल, अप्रैल में महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने पीने की चीजों के दामों का बढ़ना है। खाने पीने की चीजों की महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 4.20 फीसदी पर पहुंच गई। मार्च में यह आंकड़ा 3.87 फीसदी था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शहरी महंगाई के मुकाबले ग्रामीण महंगाई दर ज्यादा बढ़ी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



