प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सक्रिय रूप से सहायता कर रहा है।
Also Read : ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज
गौरतलब है कि लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के समीप सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर आज भगदड़ मच जाने से सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 18 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



