राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सेशेल्स में भारतीय मूल के लोगों से मिले मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सेशेल्स में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। अपनी तीन दिन यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने विक्टोरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। प्रधानमंत्री ने अरुल मिहु नवशक्ति विनायकर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन दिन की यात्रा का समापन कर भारत रवाना से होने से पहले विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इससे पहले भारत और सेशेल्स ने 19 बड़े समझौतों और विकास परियोजनाओं का ऐलान किया। इनमें सेशेल्स में यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान शुरू करना शामिल है। इसके अलावा साढ़े 12 सौ करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति शामिल है।

दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर ये समझौते किए गए। मोदी ने रविवार को सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित परेड में असम राइफल्स, भारतीय नौसेना और नौसेना के मार्चिंग बैंड ने हिस्सा लिया। परेड के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सैन्य दल के सम्मान में खड़े हो गए। सेशेल्स ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + three =