नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रही खतरनाक बीमारी मंकीपॉक्स का खतरा भारत में भी दिखने लगा है। भारत में इसका पहला संदिग्ध मरीज मिला है। माना जा रहा है कि इस खतरनाक बीमारी का वायरस अफ्रीका से निकलकर यह यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है। अब भारत भी इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट का शिकार हो सकता है।
देश में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला मिलने की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कर दी है। मंत्रालय ने बताया है कि एक व्यक्ति में इस वायरस के संक्रमण से जुड़े लक्षण दिखाई दिए हैं। गौरतलब है कि वह व्यक्ति हाल ही में विदेश से लौटा था, इसलिए मामला सामने आते ही मरीज को तुरंत आइसोलेट करके जरूरी टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। मरीज के नमूनों की जांच राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, एनसीडीसी में की जा रही है। जांच के नतीजे आने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि हो पाएगी। मंत्रालय ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। देश इस तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



