Murli Manohar Joshi :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेता रहे मुरली मनोहर जोशी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जोशी के योगदान को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरली मनोहर जोशी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ” डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सार्वजनिक सेवा और विद्वतापूर्ण गतिविधियों में उनके व्यापक योगदान ने हमारे देश को गहराई से समृद्ध किया है। एक मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत, शैक्षिक उन्नति की दिशा में उनके प्रयासों ने एक अमिट छाप छोड़ी है।
इस खास दिन पर हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र मिले। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘पद्मविभूषण’ आदरणीय मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संगठन के सर्वविद उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण व सांस्कृतिक विरासतों की पुनर्स्थापना में आपका योगदान सदैव हमारी प्रेरणा हैं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



