राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महाराष्ट्र में नीट छात्रा ने सुसाइड किया

gujarat university hostel Afghanistan Student

मुंबई महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मेडिकल में दाखिले की परीक्षा यानी नीट यूजी की तैयारी कर रही 19 साल की अंकिता सांगले ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा कि परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। गौरतलब है कि नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था।

पेपर लीक होने और दोबारा परीक्षा के बीच देश भर में करीब 25 छात्र, छात्राओं ने सुसाइड किया। आंदोलन खत्म होने के बाद पहली घटना अहिल्यानगर की सामने आई है। बहरहाल, परिवार ने पुलिस नो बताया कि घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत मिली।

बताया जा रहा है कि अंकिता ने सुसाइड नोट में लिखा कि दोबारा परीक्षा में उसे 166 अंक मिले, जबकि कटऑफ 177 था। उसने लिखा है, ‘मेरे इस कदम के लिए उसके माता, पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए’। अंकिता ने भाई को लिखा कि ‘मम्मी, पापा को संभालना। उन्होंने काफी त्याग किया, लेकिन मैं सपना पूरा नहीं कर सकी’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment