नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों मौजूद थे। दोनों नितिन नबीन को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इससे पहले उनका पार्टी मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए गए। अमित शाह और जेपी नड्डा उनके स्वागत के लिए बीजेपी मुख्यालय में पहले से मौजूद थे।
नितिन नबीन सोमवार की सुबह पटना से दिल्ली आने वाले थे। लेकिन इंडिगो की उनकी फ्लाइट चार घंटे लेट हो गई है। वे दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंचे। इससे पहले भाजपाके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद नितिन नबीन ने सोमवार को पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वे अपने पिता नवीन किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
गौरतलब है कि भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने थे और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। लेकिन पिछले करीब तीन साल से वे सेवा विस्तार पर चल रहे हैं। अगले साल जनवरी में उनको छह साल पूरे हो जाएंगे। माना जा रहा है कि उनकी जगह नितिन नबीन को जनवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। ध्यान रहे जेपी नड्डा भी अध्यक्ष बनने से छह महीने पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




