राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

डिनर होस्टिंग के दौरान पीएम नेतन्याहू का इंडियन लुक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में हैं। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के लिए रात्रि भोज भी होस्ट किया, जहां उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर सबको चौंका दिया। 

नेतन्याहू ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। इजरायली पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।

इससे पहले एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जब सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया तो इजरायली पीएम की नजर दोनों की ड्रेस पर पड़ी और फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा देखिए, मेरी पत्नी का सैफरन और आपका भी सैफरन मैचिंग कर रहा है।” फिर, तीनों ठहाके लगाकर हंसने लगे।

Also Read : मेधा सोमैया मानहानि केस : कोर्ट ने संजय राउत को किया बरी

बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद को भी संबोधित किया और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय पीएम बन गए। इजरायली संसद पीएम मोदी के नारों से गूंज उठी। इजरायली सांसदों ने पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया और स्पीकर ने हिंदी भाषा में उनका स्वागत किया।

इसके बाद संसद में संबोधन के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत-बहुत खुश हूं। मैं आपके यहां आने से इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इजरायल के एक महान दोस्त, भारत-इजरायल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के तौर पर हुआ। यरूशलम में आपका स्वागत है, मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का।

उन्होंने आगे कहा मैं लगभग यह कहने की हिम्मत करूंगा कि एक दोस्त से ज्यादा आप मेरे भाई हैं। जब आप पिछली बार यहां थे, हम दोनों मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे, और मैंने कहा, ‘क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं?’ हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं। हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है, अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है, और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fourteen =